
UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का 32 लाख युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती का रिजल्ट आने के बाद आप इसे uppbpb.gov.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले छात्र फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट व फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट के लिए योग्य माने जाएंगे। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को हुआ था। परीक्षा दो पालियों में 67 जिलों के 1167 केंद्रों पर निर्धारित की गई थी। इसके लिए कुल 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां कुल 67,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Updated on:
02 Nov 2024 01:18 pm
Published on:
02 Nov 2024 01:18 pm
