11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPMSB Result 2025: नोट कर लें आधिकारिक वेबसाइट का लिंक, इन तरीकों से देख पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Exam: इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 54 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लगभग 94.44% छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5.56% अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं 22 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Apr 25, 2025

UPMSB Result 2025

UPMSB Result 2025

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देख सकेंगे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 54 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लगभग 94.44% छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5.56% अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं 22 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा परिणाम लखनऊ स्थित बोर्ड मुख्यालय से माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल का एडमिट कार्ड आज से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UPMSB Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक चुनें।

मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।

सब्मिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।

UP Board Result: डिजिलॉकर से ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर "UP Board" विकल्प चुनें।

परीक्षा वर्ष और कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।

रोल नंबर, कक्षा और जन्मतिथि दर्ज करें।

जानकारी सब्मिट करने पर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Agniveer Bharti 2025: 25 हजार अग्निवीर भर्ती के लिए कल है आवेदन की अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई

UPMSB Result 2025: पास के लिए लाने होंगे इतने नंबर

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। कुछ अंकों की कमी पर ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का अवसर मिलता है।

यह खबर भी पढ़ें:-BPSC मुख्य परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, एग्जाम रद्द करने की याचिका पर दिया फैसला