
UPSBC Recruitment 2025(Symbolic Image-Freepik)
UPSBC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। जो अभ्यर्थी GATE परीक्षा पास कर चुके हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस भर्ती के तहत कुल 57 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 50 पद असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और 7 पद असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिविल इंजीनियरिंग के पद के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद हेतु उम्मीदवारों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के अनुसार 56100-177500 रूपये महीना सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष से कम
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:
SC/ST और OBC (केवल उत्तर प्रदेश के निवासी): 5 वर्ष की छूट
दिव्यांग अभ्यर्थी (उत्तर प्रदेश): 15 वर्ष की छूट
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर, मेरिट सूची और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bridgecorporationltd.com पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Updated on:
25 Jul 2025 12:32 pm
Published on:
25 Jul 2025 12:32 pm
