
UPSC Exam Calendar 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को 2026 की परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें बड़ी छोटी बड़ी सभी परीक्षाओं को लेकर जानकारी दी गई है। यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा। वहीं एनडीए-I और सीडीएस-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी होगा।
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स 3 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई को होगा और मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से होगी।
वहीं यूपीएससी की ओर से आयोजित की जाने वाली एनडीए-I और सीडीएस-I भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी।
-सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई का नोटिफिकेशन 24.12.2025 को आएगा। 13.01.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 28.02.2026 को होगी।
-संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेटशन 03.09.2025 को आएगा। आवेदन 23.09.2025 तक कर सकेंगे। परीक्षा 08.02.2026 को होगी।
-इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 17.09.2025 को आएगा। 07.10.2025 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 08.02.2026 को होगी।
-सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2026 का नोटिफिकेशन 03.12.2025 को आएगा। आवेदन 23.12.2025 तक कर सकेंगे। परीक्षा 08.03.2026 को होगी।
-एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2026 का नोटिफिकेशन 10.12.2025 को आएगा। 30.12.2025 तक आवेदन कर सकेंगे।परीक्षा 12.04.2026 को होगी।
-सीडीएस परीक्षा (I), 2026 का नोटिफिकेशन 10.12.2025 को आएगा। 30.12.2025 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12.04.2026 को होगी।
-सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 14.01.2026 को आएगा। आवेदन 03.02.2026 तक कर सकेंगे। परीक्षा 24.05.2026 क होगी।
-भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 सीएसई प्रीलिम्स के जरिए होगी।
-आईईएस/आईएसएस परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 11.02.2026 को आएगा।आवेदन 03.03.2026 तक कर सकेंगे। परीक्षा 19.06.2026 से होगी।
-इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 21.06.2026 को होगा।
-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 18.02.2026 को आएगा। 10.03.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एग्जाम19.07.2026 को होगा।
-संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन 11.03.2026 को आएगा। आवेदन 31.03.2026 तक कर सकेंगे।परीक्षा 02.08.2026 को होगी।
-सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 21.08.2026 से होगा। सीडीएस परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन 20.05.2026 को आएगा। 09.06.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 13.09.2026 को होगी।
-भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 22.11.2026 से होगा।
-एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई का नोटिफिकेशन 16.09.2026 को आएगा। 06.10.2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12.12.2026 से होगी।
Updated on:
15 May 2025 03:04 pm
Published on:
15 May 2025 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
