
NIRF Ranking(Image-Freepik)
What Is NIRF Ranking: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर साल National Institutional Ranking Framework (NIRF) 2024 की सूची जारी करती है। साल 2024 में NIRF Ranking के मुताबिक IIT Madras ने ओवरऑल कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया था। यही नहीं, इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में भी IIT Madras ने शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखा था। सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं बल्कि एजुकेशन सेक्टर के कई कोर्सों के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग NIRF जारी करती है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए भी रैंकिंग जारी की जाती है। जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि देश में कौन सा कॉलेज या यूनिवर्सिटी कितना बेहतर है।
NIRF रैंकिंग के तहत साल 2024 में कुल 13 श्रेणियां तय की गई थीं। इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर, कॉलेज, फार्मेसी, डेंटल, एग्रीकल्चर, रिसर्च इंस्टिट्यूट और इनोवेशन को शामिल किया जाता है। इन सभी कैटेगरी में देश के उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है। हर साल श्रेणियां बढ़ती और घटती रहती हैं।
NIRF रैंकिंग को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार और प्रकाशित किया जाता है। इसका मकसद देश के उच्च शिक्षा संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च,और अन्य पहलुओं का आकलन करना होता है। मंत्रालय द्वारा गठित कोर समिति द्वारा तय मापदंडों के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की जाती है।
शिक्षा मंत्रालय की समिति ने रैंकिंग के लिए पांच प्रमुख मानक निर्धारित किए हैं।
इन सभी मानकों के लिए एक अलग वेटेज (Weightage) तय किया जाता है और उसी आधार पर संस्थानों को स्कोर दिया जाता है।
| मानक | अधिकतम अंक | वेटेज |
|---|---|---|
| Teaching, Learning & Resources | 100 | 0.30 |
| Research & Professional Practice | 100 | 0.30 |
| Graduation Outcomes | 100 | 0.20 |
| Outreach & Inclusivity | 100 | 0.10 |
| Public Perception | 100 | 0.10 |
इन मानकों के तहत उपश्रेणियों में अलग-अलग स्कोरिंग की जाती है और सभी पैरामीटर के स्कोर को जोड़कर फाइनल रैंक दी जाती है।
जो संस्थान इन सभी मानकों पर उच्च स्कोर प्राप्त करता है, उसे संबंधित श्रेणी में प्रथम स्थान मिलता है। ओवरऑल कैटेगरी में टॉप आने के लिए संस्थान को सभी पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जरूरी होता है। इससे छात्रों को भी यह तय करने में आसानी होती है कि उन्हें किस संस्थान में दाखिला लेना चाहिए। NIRF की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। तब केवल 4 कैटेगरी में रैंकिंग दी जाती थी। अब यह बढ़कर 13 कैटेगरी तक पहुंच गई है। शुरुआत में लगभग 3565 संस्थानों ने भाग लिया था, जबकि 2023 में यह संख्या बढ़कर 8686 हो गई थी।
| Institute Name | City |
|---|---|
| Indian Institute of Technology Madras | Chennai |
| Indian Institute of Technology Delhi | New Delhi |
| Indian Institute of Technology Bombay | Mumbai |
| Indian Institute of Technology Kanpur | Kanpur |
| Indian Institute of Technology Kharagpur | Kharagpur |
| Institute Name | City | State/UT |
|---|---|---|
| All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Delhi | New Delhi | Delhi |
| Post Graduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) | Chandigarh | Chandigarh |
| Christian Medical College (CMC) | Vellore | Tamil Nadu |
| National Institute of Mental Health and Neuro Sciences (NIMHANS), Bangalore | Bengaluru | Karnataka |
| Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education and Research (JIPMER) | Puducherry | Puducherry |
Updated on:
18 Jul 2025 04:22 pm
Published on:
18 Jul 2025 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
