27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Army Agniveer Answer Key 2025 कब होगा जारी? ऐसे कर पाएंगे आंसर-शीट डाउनलोड

Agniveer Exam 2025: इस बार की परीक्षा 13 भाषाओं में संपन्न हुई थी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल थीं। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ प्रकार की (MCQ आधारित) थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Jul 2025, 10:25 AM IST

Indian Army Agniveer Answer Key 2025

Indian Army Agniveer Answer Key 2025(AI Generated Image-Gemini)

Indian Army Agniveer Answer Key Kab Aayegi: अग्निवीर भर्ती सामान्य प्रवेश परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025 की आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। यह आंसर-की अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक और महिला सैन्य पुलिस जैसे पदों की लिखित परीक्षा खत्म होने के बाद जारी की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा देशभर में 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी।

Indian Army Agniveer Answer Key 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे आंसर-की


आंसर-की देखने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Agniveer Answer Key 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे ध्यानपूर्वक जांचें और डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।

Agniveer Exam 2025: 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा


इस बार की परीक्षा 13 भाषाओं में संपन्न हुई थी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल थीं। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ प्रकार की (MCQ आधारित) थी। आवेदन की श्रेणी के अनुसार कुछ उम्मीदवारों को 50 प्रश्न हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिला, जबकि अन्य को 100 प्रश्नों के लिए 2 घंटे का समय दिया गया। उत्तर कुंजी और अन्य संबंधित जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Indian Army Agniveer Answer Key: आंसर-की के बाद आपत्ति कर सकेंगे दर्ज


जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे जारी की जाने वाली आंसर-की के माध्यम से अपनी परीक्षा का आंकलन कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद भारतीय सेना अंतिम या संशोधित आंसर-की जारी करेगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग