29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP assembly elections 2022 : अखिलेश यादव आज सहारनपुर में करेंगे जनसभा

सहारनपुर में इमरान मसूद के घर के पास अंबाला रोड स्थित सिल्वर कैसल फार्म हाउस पर अखिलेश यादव पहले पत्रकारों से वार्ता करेंगे इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 7 Feb 2022, 8:30 AM IST

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव 31 जनवरी को करेंगे नामांकन, भाजपा ने अभी तक घोषित नहीं किया उम्मीदवार क्यों?

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव 31 जनवरी को करेंगे नामांकन, भाजपा ने अभी तक घोषित नहीं किया उम्मीदवार क्यों?

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर के दिग्गज नेता इमरान मसूद के घर के पास ही जनसभा स्थल का चयन किया गया है। पहले वह सरसावा एयबेस स्टेशन पहुंचेंगे वहां से सीधे जनसभा स्थल पहुंचकर समर्थकों को संबोधित करेंगे और सहारनपुर की जनता से समाजावादी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम के अनुसार अखिलेश यादव सुबह 11:30 बजे सहारनपुर पहुंच जाएंगे और इसके बाद अंबाला रोड स्थित एक फार्म हाउस में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुजफ्फरनगर शामली और वेस्ट के अन्य जिलों में जनसभाएं कर चुके अखिलेश यादव ने अब सहारनपुर पहुंच रहे हैं। अंबाला रोड पर सिल्वर कैसल नाम के फार्म हाउस में उनकी जनसभा रखी गई है। जनसभा को संबोधित करने के लिए सुबह करीब 11:30 बजे उनका विमान सरसावा एयरपोर्ट स्टेशन पहुंचेगा। जहां से वह करीब 12:15 बजे तक जनसभा स्थल पहुंच जाएंगे।

जनसभा को संबोधित करने से पहले वह पत्रकारों से वार्ता करेंगे और इसके बाद करीब 2:00 बजे वह वापस एयर फोर्स स्टेशन पहुंच जाएंगे। जहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर पहुंची थी और उन्होंने समाजवादी पार्टी पर काफी राजनीतिक आरोप लगाए थे और मुस्लिमों को समाजवादी पार्टी से बचने की सलाह दी थी। अब देखना यह होगा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने संबोधन में मुस्लिमों के लिए क्या कहते हैं।

एक दिन पहले पहुंचे थे डिप्टी सीएम

अखिलेश यादव के सहारनपुर पहुंचने से एक दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंचे थे। उन्होंने गंगोह में जनसभा की और भाजपा के लिए वोट मांगते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही नाहिद हसन को बुंदेलखंड की जेल में भेजा जाएगा। समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी में समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: नहीं उड़ सका हैलीकॉप्टर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को रद्द करनी पड़ी जनसभाएं, देखें वीडियो