1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : चंद्रशेखर को दे रहे थे दो सीट, लेकिन वे नहीं माने, भाजपा के किसी नेता को अब टिकट नहीं- अखिलेश

UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी का प्रोग्रेसिव मेनिफेस्टो सामने आयेगा। अखिलेश ने दावा किया कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी इस बार सभी सीटें जीतने जा रही है। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के बहाने बीजेपी कोशिश कर सकती है कि जहां-जहां सपा का वोट ज्यादा हो, वहां एम्बुलेंस खड़ी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 15 Jan 2022, 3:16 PM IST

akhilesh_pc.jpg

File Photo Former CM Akhilesh Yadav on EVM

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार को बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब किसी का भी टिकट काटे चाहे वो विधायक हो या मंत्री, उसे अब सपा में शामिल नहीं करेंगे, क्योंकि हमारे पास अब जगह नहीं बची है। सीएम योगी के गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कहा कि योगीजी भाजपा के सदस्य भी नहीं हैं, इसलिये भाजपा ने उन्हें टिकट देकर वापस घर भेज दिया है। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन की बात न बनने पर अखिलेश ने कहा कि चंद्रशेखर को रामपुर मनिहारन और गाजियाबाद सीट दे रहे थे, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। अखिलेश ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी का प्रोगेसिव मेनिफेस्टो जारी होगा। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग की गाइडलाइंस और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह भी किया है।

रविवार को दारा सिंह चौहान सपा में होंगे शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रविवार योगी सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। अखिलेश ने कहा कि हम जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिये अपने लोगों को थोड़ा पीछे करके, दूसरी पार्टी के नेताओं को जगह दी है। लेकिन अब हमारे पास गुंजाइश नहीं है। अखिलेश ने कहा कि ए-बी फार्म बनते रहते हैं।

भाजपा ने योगीजी को टिकट देकर वापस घर भेजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा का चुनाव लड़ने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि वे कभी कहते थे अयोध्या से लड़ेगे, देवबंद से लड़ेगे, मुझे इस बात की खुशी है कि बीजेपी ने पहले ही उन्हें अपने घर भेज दिया। अब उन्हें गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा, वापस आने की जरूरत नहीं।

राधामोहन का सपा में स्वागत है

वहीं गोरखपुर शहर से मौजूदा विधायक राधामोहन अग्रवाल को लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर वे सपा में आना चाहेंगे, तो पार्टी में उनका स्वागत है। बता दें कि शनिवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि राधामोहन अग्रवाल इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

ये भी पढ़े: भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, गोरखपुर से योगी व सिराथू से मौर्या लड़ेंगे चुनाव

हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं

अखिलेश ने कहा कि अब किसी दूसरी पार्टी से किसी भी नेता को समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। आरोपियों के टिकट देने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री से सीखा है, क्योंकि उनके ऊपर भी बहुत सारे मुकदमे थे।

उन्नाव से प्रत्याशी लड़ाएंगे

उन्नाव रेप पीड़िता की मां के खिलाफ सपा द्वारा प्रत्याशी न उतारे जाने की अफवाहों को विराम लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्नाव से सपा प्रत्याशी उतारेंगी। बता दें कि कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को उन्नाव से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।