वहीं, शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं को डिनर दिया। इस डिनर पार्टी में 17 दलों के 31 नेताओं ने लिया भाग लिया था। डिनर में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में द्रमुक, राकांपा, राजद, सपा, जद (यू), आप, सीपीएम, सीपीआई, मुस्लिम लीग, एमडीएमके, आरएलडी, केरल कांग्रेस (एम), जेएमएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस, आरएसपी और वीसीके सहित 17 पार्टियों के 31 नेता थे। हालांकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (यूबीटी) के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उनके आवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। गठबंधन के नेताओं के अब हालिया कटुता को भूलकर आगे बढ़ने का प्रण लिया है।