24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: जानिए दूसरे चरण में कितने उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड, टिकट देने में कौन आगे

Assam Assembly Elections 2021 दूसरे चरण में 1 अप्रैल को 39 सीटों के लिए होगा मतदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Mar 2021, 11:24 AM IST

Assam Assembly Elections 2021

असम विधानसभा चुनाव 2021

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में कल यानी 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण में अच्छी वोटिंग ने राजनीतिक दलों को चेहरे पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि हर दल ये मान रहा है कि मतदान अच्छा होगा तो परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।

असम में मतदान के पहले चरण के बाद राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण पर अपना फोकस किया। तूफानी प्रचार भी हुआ और एक दूसरे की जीत के दावे भी किए गए हैं।

दूसरे चरण में कुल 39 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में 37 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। आइए जानते हैं किस दल ने इस चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: असम के इस जिले का बिहार से है खास कनेक्शन, जानिए क्यों टिकी सबकी नजर

यह भी पढ़ेंः

एक अप्रैल को होने वाले इस चरण में कुल 39 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए 345 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यानी 1 अप्रैल को ईवीएम में इन 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कैद हो जाएगा।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा प्रकाशित अपने आपराधिक मामलों, वित्तीय परिसंपत्तियों, शैक्षिक योग्यता के आधार पर नजर डालें तो इस चरण में कुल 37 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर आपराधाकि मामले दर्ज हैं।

11 फीसदी प्रत्याशियों का आपराधिक रिकॉर्ड
असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 345 उम्मीदवारों में से 37 उम्मीदवार हैं जिनके पास आपराधिक रिकॉर्ड हैं। यानी इस चरण में जो चुनावी मैदान में 11 फीसदी उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है।

सबसे आगे बीजेपी
आपराधिक मामले वाले प्रत्याशियों को टिकट देने में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। इस चरण में बीजेपी ने कुल 11 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं।

वहीं कांग्रेस और अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने पांच-पांच प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं असम जनता परिषद के तीन, असोम गण परिषद के दो और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के एक-एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

30 प्रत्याशियों ने की घोषणा
दूसरे चरण में जिन 37 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। उनमें से 30 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ गंभीर क्रिमिनल रिकॉर्ड को घोषित किया है।

इनमें से तीन उम्मीदवार ऐसे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की घोषणा की है। वहीं एक उम्मीदवार ने रेप (आईपीसी धारा -376) से संबंधित मामलों की घोषणा की है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार चुनाव आयोग ने वोटिंग टाइमिंग में इजाफा किया है। अब सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 धरमपुर में नड्डा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर लगाया इतना बड़ा आरोप

वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक असम में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हुआ। इस दौरान कुल 81.09 लाख मतदाताओं में से 76.89 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और जेल-विरोधी सीएए कार्यकर्ता अखिल गोगोई सहित 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

आइए पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List