scriptAssam Assembly Elections 2021: प्रियंका गांधी ने रद्द किया चुनावी दौरा, पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव | Assam Assembly Elections 2021 Priyanka Gandhi Cancelled her Campaign due to robert vadra Corona Positive | Patrika News

Assam Assembly Elections 2021: प्रियंका गांधी ने रद्द किया चुनावी दौरा, पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव

locationनई दिल्लीPublished: Apr 02, 2021 02:47:13 pm

Assam Assembly Elections 2021 प्रियंका गांधी ने अपना चुनावी दौरा किया रद्द, पति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद भी हुईं होम क्वारंटीन

priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना चुनावी दौरे रद्द कर दिए हैं। दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन उन्होंने डॉक्टरों ने सेल्फ क्वारंटीन की सलाह दी है।
यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने असम समेत केरल का अपना दौरा रद्द करते हुए सभी प्रत्याशियों से माफी मांगी जिनके लिए वे प्रचार करने वाली थीं और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि वे अगले कुछ दिन सेल्फ क्वारंटीन रहेंगी।
यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 बीजेपी प्रत्याशी की कार से मिले EVM पर बवाल, प्रियंका गांधी ने पूछे बड़े सवाल

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1377896882903478275?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका गांधी की शुक्रवार को असम में चुनावी रैली थी, लेकिन इससे ठीक पहले उन्होंने अपना चुनाव दौरा रद्द कर दिया। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया।
अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।
प्रियंका गांधी की 2 अप्रैल को असम में तीन जनसभाएं थीं। पहली गोलपारा पूर्व में थी, जबकि दूसरी रैली गोलकगंज में और तीसरी रैली सारुखेत्री में होना थी। लेकिन क्वारंटीन होने के चलते प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी दौरा ही रद्द कर दिया। हालांकि उन्होंने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने असम की जनता के साथ सिर्फ झूठे वादे किए।

यह भी पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021: नए समीकरणों ने बीजेपी-कांग्रेस के लिए बनाए करो या मरो के हालात

असम के एयरपोर्ट को अपने दोस्तों को बेच दिया गया। ये असम की जनता के साथ सिर्फ धोखा करते आए हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस का पांच गारंटियों को भी दोहराया।
आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 40 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि 2 मई को चुनाव नतीजों की घोषणा होगी।
इससे पहले दूसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी प्रत्याशी की कार से ईवीएम मिलने वाले मामले में सियासी घमासान तेज हो गया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट के जरिए गंभीर सवाल खड़े किेए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो