24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: EVM बवाल पर अमित शाह का बयान, चुनाव आयोग से कही ये बात

Assam Assembly Elections 2021 ईवीएम पर उठे विवाद के बाद बीजेपी उम्मीदवार ने दी सफाई, अमित शाह ने भी दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Apr 2021, 8:46 AM IST

Amit Shah

अमित शाह

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में इन दिनों ईवीएम को लेकर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंद्रु पॉल की कार से ईवीएम मिलने के बाद से ही विपक्ष को बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है, वहीं बीजेपी के लिए मुश्किल बढ़ गई है।

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगातार बीजेपी नेता इसको लेकर सफाई और बयान दे रहे हैं। बढ़ते विवाद के बीच बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल ने अपनी सफाई दी है। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी बड़ा बयान सामने आया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 बीजेपी प्रत्याशी की कार से मिले EVM पर बवाल, प्रियंका गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम में बीजेपी प्रत्याशी की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी में ईवीएम ले जाने को लेकर उठे विवाद के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो दोषियों पर एक्शन लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण के चुनाव प्रचार में व्यस्त था, फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी एकत्र कर रहा हूं। हमने कभी चुनाव आयोग को कार्रवाई करने से नहीं रोका। अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिे।

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने विवाद पर संज्ञान लेते हुए संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बीजेपी उम्मीदवार ने किया इनकार
वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल ने ईवीएम की चोरी के आरोपों से इनकार किया। कृष्णेंदु पॉल ने कहा कि उनका ड्राइवर कार में था और उसने मतदान अधिकारियों की मदद की क्योंकि उन्होंने मदद मांगी थी।

पॉल ने कहा कि मेरी कार पर एक पास चिपकाया गया था, जिसमें लिखा था कि मैं बीजेपी का उम्मीदवार हूं। मैं ये नहीं कह सकता कि मतदान अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं।
हमने बस मदद की।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: नए समीकरणों ने बीजेपी-कांग्रेस के लिए बनाए करो या मरो के हालात

ये है मामला
गुरुवार रात बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की पत्नी के नाम की एक कार को असम में ईवीएम के साथ पकड़ा गया था। इस घटना ने राज्य में एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया और विपक्ष ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया और संदेह जताया कि ईवीएम एक बीजेपी नेता की कार में कैसे उतरी।

आइए पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List