वन्नेइहसांगी ने कहा, 'मैं बस सभी महिलाओं को बताना चाहती हूं कि हमारा जेेंडर हमें वह सब कुछ करने से नहीं रोकता है जो हमें पसंद है और जिसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह हमें किसी चीज को अपनाने से नहीं रोकता हैं। मेरा हर महिलाओं को संदेश है कि चाहे वे किसी भी समुदाय या सामाजिक तबके से हों, अगर वे कुछ करना चाहती हैं तो उन्हें करना चाहिए।'