Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को जारी किए गए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है। हर बार की तरह इस बार भी कई चौंकाने वाले रिजल्ट देखने को मिले। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साजा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। साजा सीट से बीजेपी की तरफ से ईश्वर साहू और कांग्रेस की तरफ से रविन्द्र चौबे को उम्मीदवार बनाया गया। ईश्वर साहू ने कांग्रेस के सात बार रहे विधायक रविन्द्र चौबे को 5527 वोटों से हरा दिया है। आइए जानते हैं कौन है ईश्वर साहू जिनको बीजेपी ने टिकट दिया है।