2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में भाजपा को 60% वोट मिलेगा – डिप्टी सीएम केशव का दावा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री तो आराम ही नहीं करते हैं। ऐसे प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के लिए अखिलेश यादव का आपत्तिजनक शब्द कहना गलत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 20 Dec 2021, 5:40 PM IST

akhilesh-keshav_1515163348.jpeg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में पुन: वापस होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार 2022 के चुनाव में 100 में से 60 फीसदी हमारा होगा और 40 में तमाम पार्टियों में बंटवारा होगा। केशव प्रसाद सोमवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 का विधानसभा चुनाव हो, या फिर 2019 लोकसभा चुनाव, उसमें सबसे बड़ा गठबंधन हुआ, जिसमें हमें 51 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 प्रतिशत वोट मिलेंगे। बाकी 40 प्रतिशत में भी कुछ भाजपा के हिस्से में आएगा।

पीएम मोदी आराम के लिए समय ही नहीं देते

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री तो आराम नहीं करते हैं। ऐसे प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के लिए अखिलेश यादव का आपत्तिजनक शब्द कहना गलत है। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम को नया तथा भव्य स्वरूप दिया है। मुझे पता है कि अखिलेश यादव काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन करने नहीं जाएंगे, लेकिन देश के सर्वश्रेष्ठ नेता के लिए इस तरह भी भाषा का प्रयोग ठीक नहीं है।

सीएम योगी ने प्रदेश को तेज रफ्तार दी

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अथक परिश्रम कर देश तथा प्रदेश को विकास की सरपट राह पर दौड़ा दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौभाग्य योजना के तहत गरीबों के घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया। आज उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 41 लाख घरों में बिजली देने का काम हुआ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं- सेवा परमो धर्म। उन्होंने तो सदैव जनता की सेवा की है। चाहे सत्ता में रहो या विपक्ष में। बिना किसी अवकाश के प्रधानमंत्री मोदी देश की सेवा में लगे हैं। उसी राह पर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।

शहीदों के नाम से क्षेत्र की सड़कों का नामकरण होना बड़ी बात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश व प्रदेश की सेवा करते हुए, कोई भी सैन्य अधिकारी जैसे पुलिस या आर्मी का कोई जवान शहीद होता है, तो उसके घर तक की सड़क को जय हिंद वीर पथ के नाम से बनाकर देने का काम हमारी सरकार ने किया है। उनको पूरा सम्मान दिया गया है। इसी तरह से ओलिंपिक तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों में देश का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के नाम से सड़क बनाकर हमने उन सभी का हौसला बढ़ाया है।