29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल में मिली बढ़त से गदगद कांग्रेस, शिमला में शुरू हुआ जश्न

हिमाचल में रुझानों में मिली बढ़त से गदगद कांग्रेसी कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि कोई बड़े कांग्रेसी नेता अभी इस तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि पूरी तरह से परिणाम साफ होने के बाद ही कांग्रेसी नेता जश्न मनाते हुए दिखाई देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Dec 2022, 1:45 PM IST

himachal-pradesh-assembly-elections-result-2022-congress-started-celebration-in-shimla.jpg

Himachal Pradesh Assembly Elections Result 2022 Congress started celebration in Shimla

हिमाचल में 'पंजे' के पावर से बीजेपी पस्त होते दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है वैसे हिमाचल में अगली सरकार किसकी बनेगी उसकी तस्वीर साफ होते दिखाई दे रही है। हालांकि अभी भी कई सीटों में प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर काफी कम है, जिसके कारण जब तक पूरी तरह से परिणाम नहीं आते है तब तक सत्ता किसी तरफ भी जा सकती है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी अभी तक 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं और 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 38 सीटों पर आगे है जबकि निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है।

राज्य में मिली इस बढ़त से गदगद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शिमला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आपस में मिठाई बांट कर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। हालांकि जिस प्रकार गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं उस तरह हिमाचल से जश्न की तस्वीरे और फोटोज नहीं आ रही हैं। इसका कारण यह भी हो सकती है कि अभी हिमाचल की तस्वीर परिणामों में पूरी तरह से साफ नहीं हुई है।

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही कांग्रेस
कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "BJP खुद को हिमाचल प्रदेश में मजबूत मानती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कई बार राज्य का दौरा किया। आज यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।"

आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता
गुजरात और हिमाचल में सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की दोनों ही राज्य में बुरी तरह हार हुई है। गुजरात में AAP अभी केवल 4 सीटों पर आगे है। वहीं हिमाचल प्रदेश में तो खाता भी नहीं खुला है। इसके अलावा गुजरात में AAP के साथ ही कांग्रेस की भी बुरी तरह हार हुई है। गुजरात में कांग्रेस मात्र 17 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें: 'लोकतंत्र की रक्षा के लिए करेंगे सब कुछ', हिमाचल में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर बोले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह