30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“वो आते हैं बिरयानी खाते हैं और तेलंगना को धोखा देते हैं…” KCR की बेटी का राहुल पर तंज

Telangana Election 2023: के कविता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमारे मेहमान हैं। वह यहां आते हैं, बिरयानी खाते हैं, पान खाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 26 Nov 2023, 3:07 PM IST

 k kavita said Rahul comes to Telangana to eat biryani and paan

पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मतदान हो चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अब तेलंगाना में अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं, तेलंगाना की सत्ता पर राज कर रही भारत राष्ट्र समित अब दोनों ही दलों पर हमलावर है। रविवार को राज्य में चुनाव प्रचार के बीआरएस की एमलसी और मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल तेलंगाना बिरयानी और पान खाने आते हैं…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार (26 नवंबर) को तेलंगाना में चुनाव प्रचार पर है। इस दौरान बीआरएस एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने राहुल गांधी पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि वह हमारे मेहमान हैं। वह यहां आते हैं, बिरयानी खाते हैं, पान खाते हैं। गांधी परिवार ने हमेशा तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है। जब इंदिरा जी को तेलंगाना की जरूरत थी तो तेलंगाना की जनता ने हमेशा गांधी परिवार का साथ दिया, लेकिन गांधी परिवार ने कभी तेलंगाना का साथ नहीं दिया। उन्होंने (गांधी परिवार) हमेशा तेलंगाना को धोखा ही दिया।

गांधी परिवार ने कभी हमारा साथ नहीं दिया

के कविता इतने पर ही नहीं रुकी, उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोपी की झड़ी लगाते हुए कहा कि हमने हमेशा गांधी परिवार का साथ दिया है, लेकिन उन्होंन (गांधी परिवार) कभी भी हमारा साथ नहीं दिया। इसके बावजूद वो अभी भी सिर्फ केसीआर पर आरोप लगाना चाहते हैं।

भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं

बता दें कि तेलंगना चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम केसीआर पर आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और बीआरएस एक साथ चुनाव लड़ रही है। इस मुद्दे पर के कविता ने कहा,"ईडी के केस राहुल जी पर भी है सोनिया जी पर है, तो उनका अरेस्ट क्यों नहीं हुआ। तो मैं क्या सोच सकती हूं कि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार : 200 से अधिक प्रिसिंपलों की रोकी गई सैलरी, जानिए के के पाठक ने क्यों की कार्रवाई