29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या Kerala Assembly Elections 2021 में भाजपा कर पाएगी करिश्मा, सर्वे में हुआ खुलासा

Kerala Assembly Elections 2021 केरल में अगली विधानसभा के गठन के लिए इस बार छह अप्रैल को राज्य की 140 सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 16 Mar 2021, 1:27 PM IST

Kerala Assembly Elections 2021 वर्तमान में चल रही केरल सरकार का कार्यकाल एक जून 2021 को पूरा हो जाएगा। अगली विधानसभा गठन के लिए इस बार छह अप्रैल को राज्य की 140 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। इन 140 सीटों में से 14 सीटें एससी कैटेगरी के लिए तथा 2 सीटें एसटी कैटेगरी के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इस बार केरल विधानसभा चुनावों का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा-

केरल विधानसभा चुनाव शेड्यूल 2021
चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी - 13 मार्च 2021
नामांकन की अंतिम तारीख - 19 मार्च 2021
नामांकन वापिस लेने की अंतिम तारीख - 22 मार्च 2021
चुनाव की तारीख - 6 अप्रैल 2021
मतपत्रों की गणना - 2 मई 2021

मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी लड़ेंगे भाजपा के टिकट पर चुनाव
इस प्रकार 12 मार्च 2021 को चुनाव की अधिसूचना जारी होते हुए केरल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के साथ मिलकर पिनराई विजयन की अगुवाई में केरल विधानसभा चुनाव 2021 लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी चुनाव जीतने पर मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री बनाने के अपुष्ट संकेत दिए हैं। इन दोनों के बीच यूडीएफ भी इस बार पूरे जोर-शोर से राज्य की सत्ता को अपने हाथ में लेने के लिए कमर कसे हुए हैं। अब तक भाजपा यहां पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई है फिर भी भाजपा ने यहां पर 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का निर्णय लिया है जबकि सहयोगी दलों को 25 सीटें दी गई हैं।

LDF और UDF में होगा मुख्य मुकाबला, भाजपा रहेगी सबसे पीछे
राज्य की जनता आने वाले समय में किसके हाथों में सत्ता सौंपेगी, यह तो दो मई को ही पता चल पाएगा परन्तु अभी जो सर्वे हो रहे हैं उनके अनुसार कांग्रेस तथा यूडीएफ का गठबंधन लगभग 47 से 55 सीटें जीत सकता है, लेफ्ट यूनाइटेड फ्रंट (LDF) को 70 से 80 सीटें तथा भारतीय जनता पार्टी को केवल 2 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।