30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala Assembly Elections 2021 – KCBC ने कहा, समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखने वाले लोगों को वोट दें

Kerala Assembly Elections 2021 - जारी की गई प्रेस रिलीज में द केरल कैथलिक बिशप्स काउंसिल (KCBC) ने कहा है कि लोगों को अपने दिमाग में कुछ बातों का ध्यान रख कर ही वोट देना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 19 Mar 2021, 2:58 PM IST

kerala_assembly_elections_voting.jpg

Kerala Assembly Elections 2021 - द केरल कैथलिक बिशप्स काउंसिल (KCBC) ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर सभी अनुयायियों से अपील की है कि वे उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें जो समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख सकें और राज्य को विकास की राह पर ले जा सकें।

यह भी पढ़ें : Kerala Assembly Elections 2021 - भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

यह भी पढ़ें : केरल विधानसभा चुनावों में होगी कांग्रेस और राहुल की अग्नि परीक्षा

लोगों से की केरल को रोल मॉडल बनाने की अपील
जारी की गई प्रेस रिलीज में केसीबीसी ने कहा है कि लोगों को अपने दिमाग में कुछ बातों का ध्यान रख कर ही वोट देना चाहिए। काउंसिल ने वोटर्स से राज्य की भलाई को महत्व देने तथा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखने वाली पार्टी एवं उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील भी की है। काउंसिल ने लोगों से केरल को बाकी देश के लिए रोल मॉडल बनाने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें : केरल विधानसभा चुनावों में होगी कांग्रेस और राहुल की अग्नि परीक्षा

लोगों से सामाजिक मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की भी अपील की
द केरल कैथलिक बिशप्स काउंसिल ने अपनी रिलीज में कहा है कि केरल के सभी लोगों को जाति, धर्म, राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज और राज्य के हित में वोट देना चाहिए। काउंसिल ने लोगों से सामाजिक मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की भी अपील की है।

काउंसिल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि जो उम्मीदवार तथा पार्टियां दलित क्रिश्चियन्स को आरक्षण तथा राज्य के युवाओं को नौकरी देने की पहल अथवा वादा करें, उन्हीं का समर्थन करें। इसके साथ ही गुड़ गवर्नेंस के लिए वोट देने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि केरल में विधानसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन चुनावों में जहां एक तरफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) आमने-सामने हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्शाने के लिए यहां कड़ी मेहनत कर रही है।