8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री मोदी की चुनाव आयोग से शिकायत करेंगी ममता बनर्जी, वीजा रद्द कराने की मांग भी करेंगी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेगी और प्रधानमंत्री मोदी का वीजा रद्द किए जाने की मांग भी करेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Mar 2021, 7:45 AM IST

mb.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) के पहले चरण की वोटिंग कल खत्म हो गई। पांच जिलों की 30 विधानसभा सीट पर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अच्छी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक गए और वोट दिया। हिंसा के बीच करीब 80 प्रतिशत लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि जिन 30 विधानसभा सीटों पर शनिवार को वोटिंग हुई, उनमें ज्यादातर इलाके नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री इस बीच बांग्लादेश दौरे पर हैं, जिसका राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध किया है। यहीं नहीं, उन्होंने उनके दौरे पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करने की बात भी कही है। ममता बनर्जी चाहती हैं कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीजा भी रद्द करे, क्योंकि बंगाल में चुनाव हो रहे हैं और प्रधानमंत्री वोट मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

यह भी पढ़ें:- बंगाल में पहले चरण के आधे उम्मीदवारों की शिक्षा सिर्फ कक्षा पांच से कक्षा 12वीं के बीच

बंगाल में पहले चरण में लोगों ने वोट देने के लिए जिस तरह बढ़ चढक़र हिस्सा लिया है, उससे राजनीतिक दल भी उत्साहित हैं और माहौल को अपने पक्ष में होना बता रहे हैं। हालांकि, पहले चरण में कुछ जगहों पर हिंसा की वारदातें भी हुईं। नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी के भाई की कार पर कुछ लोगों ने हमला किया और उसे तोड़ दिया। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से भी मिला था और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत की। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी चुनाव आयोग से मिलकर तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि कुछ गुंडों की मदद से चुनाव के दौरान हिंसा फैलाई जा रही है। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग को कुछ बदमाशों के नाम की सूची भी दी है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा प्रत्याशी ने लोगों से किया ऐसा वादा, नोटिस मिलने के बाद चुनाव आयोग से मांगनी पड़ी माफी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। राज्य में इस बार आठ चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण की वोटिंग शनिवार को होने के बाद अब सात चरण और बचे हैं। इसमें दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।