8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: ममता बोलीं- मुझे धमकी मत देना, अगर धमकाया तो उसका मुकाबला करूंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी तमाम सरकारी कंपनियों को बेच रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 24 Mar 2021, 8:52 AM IST

mamta.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में जैसे-जैसे पहले चरण के वोटिंग की तारीख यानी 27 मार्च नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है।

सिर्फ प्रधानमंत्री की झूठ की फैक्ट्री बचेगी
ममता बनर्जी ने दावा किया है कि केंद्र की मोदी सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है। बाद में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झूठ की फैक्ट्री ही बचेगी। ममता बनर्जी ने यह बातें बंगाल के पुरुलिया में प्रचार के दौरान कहीं। उन्होंने भाजपा पर जनता को बरगलाने और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी राज्य की जनता से लंबे-चौड़े वादे कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा असम और त्रिपुरा में बीते विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने वादे से मुकर गई थी।


यह भी पढ़ें:- जानिए टीएमसी में ममता बनर्जी के बाद कौन है सबसे ताकतवर शख्स

असम और त्रिपुरा में हजारों कर्मचारी बेरोजगार हुए
ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि असम और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। इन दोनों ही राज्यों में हजारों सरकारी कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं। भाजपा केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रही है। बाद में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झूठ और फरेब वाली एक ही फैक्ट्री बचेगी।

ममता ने कहा- मैं धमकियों से नहीं डरती
बहरहाल, ममता बनर्जी अपनी हर चुनावी रैली में चंडी पाठ करती हैं। पुरुलिया की सभा में भी उन्होंने यह पाठ किया। हालांकि, उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि वे सांप्रदायिक राजनीति में शामिल नहीं हों। उन्होंने लोगों से कहा, बाहरी गुंडों को वोट मत दीजिए। मैं किसी की धमकी से नहीं डरती, मगर किसी ने मुझे धमकाया तो उसका मुकाबला करूंगी।


यह भी पढ़ें:- बंगाल में इन दो समुदाय को साधने में जुटे हैं सभी दल, जानिए क्या है पूरा गणित

8 चरणों में वोटिंग, 2 मई को रिजल्ट
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। राज्य में आठ चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।