24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: “ईरान के नहीं, श्रीराम के वंशज हैं ओवैसी”, जानिए किसने कही ये बात

AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान आया है। बीजेपी सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को अपना पुराना मित्र बताते हुए कहा कि वह क्षत्रिय हैं। सांसद ने कहा कि, "औवैसी ईरान वाले नहीं हैं, बल्कि भगवान श्रीराम के वंशज हैं।" हालाँकि बीजेपी सांसद के इस बयान पर औवैसी की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 15 Feb 2022, 4:26 PM IST

 "ईरान के नहीं, श्रीराम के वंशज हैं ओवैसी”, जानिए किसने कही ये बात

"ईरान के नहीं, श्रीराम के वंशज हैं ओवैसी”, जानिए किसने कही ये बात

UP Assembly Elections 2022: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को अपना पुराना मित्र बताते हुए कहा कि वह क्षत्रिय हैं। बृजभूषण ने कहा कि, "औवैसी ईरान वाले नहीं हैं, बल्कि भगवान श्रीराम के वंशज हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि असदद्दुीन ओवैसी का झगड़ा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से है, क्योंकि अखिलेश यादव मुसलमानों का वोट तो लेते हैं लेकिन मुसलमानों को खुलकर क्रेडिट नहीं देते हैं और मुसलमान नेताओं को साथ बैठाना नहीं चाहते हैं। हालाँकि बीजेपी सांसद के इस बयान पर औवैसी की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। बीजेपी सांसद बृजभूषण गोण्डा में अपने बेटे प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि प्रतीक भूषण सिंह, गोण्डा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

बीजेपी सांसद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘ओवैसी और अखिलेश की लड़ाई इसलिए है कि मुस्लिम की लीडरशिप किसके हाथों होनी चाहिए।’

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने बदल दिया इस सीट का चुनावी समीकरण

बृजभूषण सिंह ने इसके साथ ही आरोप लगाते हुए कहा, ‘अखिलेश एक नंबर के धोखेबाज हैं। बाप को धोखा दे दिया, चाचा को धोखा दे दिया। धोखा देना उनका काम है। अब स्वामी प्रसाद मौर्या को भी धोखा दे दिया। मौर्या भी सपा में जाकर लुट गए. 20-30 सीट का वादे करके उनको लेकर गए थे, उनको कुछ मिला नहीं।’ आपको बता दें कि गोण्डा जिले में 27 फरवरी को पाँचवे चरण में मतदान होना है।

यह भी पढ़ें: मायावती ने खोला राज, बताया आखिर क्यों बसपा नहीं जारी करती घोषणा पत्र