1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने लगाया आरोप, CIC के दलित होने के चलते कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार

PM Modi alleged congress: मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2023, 6:38 PM IST

 PM Modi alleged congress boycotted swearing of CIC due to being dalit

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरीके से उतर चुके हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण का बहिष्कार सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वह दलति समाज से आते है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले कांग्रेस ने भाजपा नीत सरकार पर दलितों और पिछड़ों को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाया था।

CIC के दलित होने के चलते शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस निमंत्रण मिलने के बावजूद शामिल नहीं हुई, जानते है क्यों कि हमारे नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया दलित समाज से आते है। और देश का पहला दलति मुख्य सूचना आयुक्त बनने का उन्हें मौका मिला है।

कांग्रेस ने सिर्फ अपने लोगों को आगे बढ़ाया

मंगलवार को सीधी में कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने अनुसूचित जाति, अनसुचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने उन्हीं को आगे बढ़ाया जो कि दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते थे। एससी, एसटी और ओबीसी के प्रभावशाली नेतृत्व को कभी नहीं उभरने दिया गया। इसी दरबारी मानसिकता के कारण सुबह और शाम वो लोग मोदी को गाली देते हैं। इतना ही नहीं वह मोदी को गाली देते-देते ओबीसी समाज को गाली देने लगे हैं.''

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया था गंभीर आरोप

बता दें कि हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि हमारे चार में तीन सीएम ओबीसी समाज से आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कहा था कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।