चन्नी और प्रियंका ने किया पलटवार
भैया वाले बयान को लेकर पीएम मोदी के हमले पर सीएम चन्नी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पटलवार किया। सीएम चन्नी ने कहा कि, मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। प्रवासियों के साथ तो नाखून-मास का रिश्ता है।
वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने यूपी के किसानों का अपमान किया है, जिस तरह से आपके मंत्रियों के बेटे ने निर्दोष किसानों को मार डाला था, उसको लेकर पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा।
पीएम पंजाब का दौरा तभी कर रहे हैं जब चुनाव नजदीक हों, लेकिन किसानों के विरोध के दौरान नहीं किया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।