30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर हमला

Narendra Modi attacked on Rahul Gandhi: बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना वाले बयान पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2023, 3:04 PM IST

 PM Narendra Modi called Rahul Gandhi the leader of fools


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ चुके हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए उन पर आज तक का सबसे बड़ा हमला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।

अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो ! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है, जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।

एक लाख करोड़ का मोबाइल भारत दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करता है - प्रधानमंत्री

बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मोबाइल उत्पादन और दिवाली पर मेड इन इंडिया सामानों की बिक्री का आंकड़े पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को बताया कि केंद्र में उनकी सरकार आने से पहले और कांग्रेस सरकार के समय से अब तक में काफी अंतर आया है।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि सच्चाई यह है कि आज भारत दुनिया में भारत मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। जब कांग्रेस केंद्र में थी तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ से कम के मोबाइल बनते थे। आज भारत में साढ़े तीन लाख करोड़ के मोबाइल फोन बना करते हैं। करीब-करीब एक लाख करोड़ का मोबाइल तो भारत दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करता है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा था निशाना

इससे पहले राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आप अपने मोबाइल फोन के पीछे देखिए, ‘मेड इन चाइना’ लिखा दिखेगा. आपने कभी किसी कैमरा या शर्ट के पीछे ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ लिखा नहीं देखा होगा। हम उस ‘मेड इन चाइना’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ में बदलना चाहते हैं. हमारा सपना है कि यहां के युवा बेरोजगार न रहें, वे फैक्ट्रियों में काम करें।

ये भी पढ़ें: बढ़ती जा रही है इंडिया गठबंधन में रार, राहुल के जातीय जनगणना के वादों पर अखिलेश ने याद दिलाया इतिहास