3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Poll Of Polls: गुजरात में कमल, BJP-Congress के बीच फंस गया हिमाचल, एमसीडी में AAP का झाड़ू, पढ़िए प्रमुख एग्जिट पोल्स

Poll Of Polls: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। दोनों ही राज्यों के चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले अलग-अलग ग्रुप ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। आइए जानते हैं किस पोल में किस पार्टी को कितने सीटें मिल रही हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Dec 2022, 8:32 AM IST

poll_of_polls_bjp_in_gujarat_tough_fight_between_bjp_and_congress_in_himachal.gif

Poll Of Polls: BJP in Gujarat, Tough fight between BJP and Congress in Himachal

Poll Of Polls: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार, 5 दिसम्बर को 93 सीटों पर मतदान हुआ। इससे पहले 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान हुआ था। वहीं हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। अब दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट एक ही दिन गुरुवार, 8 दिसंबर को आएगा। इससे पहले आज कई मीडिया ग्रुप्स ने एक्जिट पोल के जरिए अनुमान लगाया है कि गुजरात और हिमाचल में किसकी सरकार बनेगी।

ज्यादातर एक्जिट पोल में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के एक्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के एक्जिट पोल में कड़ी टक्कर के साथ कांग्रेस को हल्की बढ़त मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल में BJP को 24 से 34 और कांग्रेस को 30 से 40 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पा रही है। वहीं India TV-Matrize के एग्जिट पोल में BJP को 35-40 और कांग्रेस को 26-31 सीटे मिल रही हैं और AAP का खाता भी नहीं खुल रहा है। इसके साथ ही News X में कांग्रेस को 27-34 और BJP को 32-40 सीटें मिल रही है। News X के एग्जिट पोल में भी AAP का हिमाचल में खाता नहीं खुल रहा है। इसके अलावा अन्य एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस और BJP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

गुजरात में लगातार 7वीं बार भाजपा की जीत
एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत हासिल कर रही है। अभी तक जितने भी एग्जिट पोल आए हैं उनमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। News X के एग्जिट पोल में भाजपा को 117 से 140 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 34 से 51 सीटों में जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को मात्र 6 से 13 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। इसके अलावा रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42 और AAP को 2-10 सीटें ही मिल रही हैं। वहीं TV9 Gujarati के सर्वे में भाजपा को 125 से 130, कांग्रेस को 40 से 50 और आम आदमी पार्टी को मात्र 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: एजिक्ट पोल के मुताबिक दिल्ली MCD में 15 साल बाद झाड़ू

8 दिसंबर तक करना चाहिए इंतजार: जय राम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई एग्जिट पोल BJP को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे मुताबिक आराम से BJP सरकार बना लेगी।

नया इतिहास लिख रही BJP
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "BJP गुजरात की जनता के साथ मिलकर नया इतिहास लिख रही है। गुजरात के लोगों ने बीजेपी से ज्यादा चुनाव लड़ा है। हमारी पार्टी राज्य में और तेजी से विकास करेगी।"

कई बार गलत साबित हो चुके हैं एग्जिट पोल
यह फाइनल रिजल्ट नहीं है। एग्जिट पोल कई बार गलत साबित हो चुके हैं। हालांकि कई बार एग्जिट पोल के रिजल्ट सही भी साबित हुए हैं।