8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: जब प्रचार के दौरान अखिलेश-जयंत के विजय रथ और प्रियंका के काफिले का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ…

UP Assembly Election 2022: यह पहली बार नहीं, जब प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव इस तरह टकराए हों, इससे पहले भी पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में कांग्रेस महासचिव और सपा अध्यक्ष का आमना-सामना हुआ था और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Feb 2022, 8:59 AM IST

akhilsh_priyanka.jpg

UP Assembly Election 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों का विभिन्न जिलों में रोड शो हो रहा है। इसी बीच गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो यूपी चुनाव में बड़ी दिलचस्प रहने वाली है, यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान तीन राजनीतिक पार्टियों के नेता संयोगवश अपने काफिलों के साथ एक-दूसरे के सामने आ गए। दरअसल, बुलंदशहर के जहांगीराबाद के नेहरू चौक पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी एक-दूसरे के सामने आए और प्रचार के दौरान ही एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया।

अखिलेश यादव व जयंत चौधरी अपने रथ की छत पर सवार थे, वहीं प्रियंका गांधी भी अपनी गाड़ी की छत पर बैठी हुई थीं, एक वीडियो में तीनों नेता इशारों इशारों में एक-दूसरे का हालचाल भी जानते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: सपा सरकार में होते थे डॉक्टरों के अपहरण- बीजेपी सांसद अरुण सिंह

इसके बाद ही अखिलेश यादव, जयंत चौधरी अपने रथ पर सवार होकर आगे की ओर बढ़ गए, वहीं प्रियंका गांधी का भी काफिला उसी चौराहे से आगे की ओर बढ़ निकला। हालांकि यह देख तीनों पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए हैं और जमकर अपनी पार्टी के लिए नारेबाजी करने लगे।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। साथ ही पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह ने दी जयंत चौधरी को नसीहत, ‘जयंत जी, गलतफहमी में मत रहना’

यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। वहीं आखिरी चरण पूर्वाचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।