यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। चर्चा है कि अब मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इससे पार्टी को दो फायदे होंगे। एक तो कांग्रेस संगठन के उच्च पदों पर सभी दलों की नुमाइंदी होगी, दूसरे अजय लल्लू से कथित नाराज कांग्रेसी भी साथ आ सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी नहीं चाहती हैं कि 2022 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी हो। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक भगवती चौधरी और गयादीन अनुरागी प्रमुख हैं हालांकि, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी इसे कोरी अटकलबाजी करार दे रहे हैं।