रायबरेली. Priyanka Gandhi in Raebareli- कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को रायबरेली पहुंची। रायबरेली जाते वक्त उन्होंने जिले की सीमा पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी से प्रसाद लिया। दक्षिणा देकर उनसे बात की तो पुजारी ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि अगर संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो आपको रायबरेली में रहना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने पुजारी से कहा कि वह अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद जरूर लेने जाते हैं।