13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास, प्रियंका का ट्वीट- आज लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन

लोकसभा में सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया है, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे किसान आंदोलन की जीत करार दिया वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर राकेश टिकैत ने कहा कि अब एमएसपी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Nov 29, 2021

priyanka_gandhi.jpg

लखनऊ. लोकसभा में आज कृषि कानून वापसी बिल पेश किया गया जो पास भी हो गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया। संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापस हो चुके हैं, लेकिन अब एमएसपी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए। हम चार दिसंबर को एक बैठक करेंगे, जिसमें आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उधर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि आज लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है।

लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पेश से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, आज सड़कों पर हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी। आज एक बार फिर किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों की, लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है। आज जब संसद में बिल वापस होंगे, पूरा देश एक साथ 'जय किसान' बोलेगा और अन्नदाताओं को नमन करेगा।