31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा नेता ने कहा- सुरक्षा बलों को चार नहीं आठ लोगों को गोली मारना चाहिए था

कूच बिहार जिले के सीतलकूची में दस अप्रैल को फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा बलों को सिर्फ चार नहीं आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Apr 2021, 11:44 AM IST

rs.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार जिले के सीतलकूची में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद से विवाद गहरा गया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच इस घटना को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों ही पार्टी के नेता इस पर तमाम विवादित बयान भी दे रहे हैं।

बहरहाल, इस बार भाजपा ने राहुल सिन्हा की ओर से इस घटना पर विवादित बयान आया है। राहुल ने कहा कि सीआईएसएफ को इस घटना में चार नहीं आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी। हालांकि, इस घटना को लेकर चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बल की ओर से जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक, सुरक्षा बलों को करीब साढ़े तीन सौ लोगों की भीड़ ने घेर लिया था, जिसके बाद जवानों को आत्मरक्षा में फायरिंग करन पड़ी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब एक दर्जन लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- चुनाव आयोग से नाराज ममता बनर्जी ने कहा- EC का नाम MCC रख देना चाहिए

भाजपा नेता राहुल सिन्हा के अनुसार, अगर केंद्रीय सुरक्षा बलों को ठीक लगा तो वे धांधली के प्रयास को नाकाम करने के लिए चार से ज्यादा लोगों को मारेंगे। सीतलकूची में चार नहीं आठ लोगों को मारना चाहिए था। केंद्रीय बलों को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहिए कि उन्होंने सिर्फ चार लोगों को गोली क्यों मारी? उन्हें आठ लोगों को मारना चाहिए था। यहां के गुंडे लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहते हैं। केंद्रीय बलों ने सही जवाब दिया। यदि फिर से ऐसा होता है तो सुरक्षा बल उसका जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें:- चार चरण की वोटिंग के बाद भाजपा ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, जानिए यहां किसका पलड़ा भारी

294 सीट पर मतदान, 2 मई को रिजल्ट
बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार 8 चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को थी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले गए। वहीं, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को मतदान हुआ। अब पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।