24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP assembly election 202: प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बनारस कांग्रेस में मचा घमासान, रामनगर पालिका अध्यक्ष ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

UP assembly election 202 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को छठवें व सातवें चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस महासचिव इस चुनाव में आधी आबादी पर फोकस कर रही हैं। वहीं प्रत्याशी घोषणा के साथ ही वाराणसी के रामनगर नगर पालिका की चेयरमैन रेखा शर्मा ने समर्थकों संग पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जानें रेखा शर्मा ने क्या कहा पत्रिका से...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 10 Feb 2022, 4:36 PM IST

प्रियंका गांधी और रेखा शर्मा

प्रियंका गांधी और रेखा शर्मा

वाराणसी. UP assembly election 202 के लिए आधी आबादी पर फोकस करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी से एक महिला कांग्रेस नेता ही जोर का झटका देने जा रही हैं। वो महिला कांग्रेस नेता और कोई नहीं बल्कि रामनगर पालिका परिषद की चेयरमैन रेखा शर्मा हैं। रेखा ने पत्रिका से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की।

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दल लड़ा था रामनगर पालिका परिषद चेयरमैन का चुनाव
बता दें कि ये वही रेखा शर्मा हैं जिन्होंने पिछले निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध मोर्चा खोला था और निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और विजयी हुईं। उस वक्त पार्टी ने रेखा शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित भी किया था। लेकिन बाद में वाराणसी से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव के नेतृत्व में रेखा शर्मा भी दिल्ली गईं और शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी। संसद भवन में राज्यसभा में कांग्रेस के नेता और तत्काली यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद से मिलीं। आजाद जब बनारस आए और नागरी नाटक मंडली में पार्टी के निकाय चुनाव विजेता प्रत्याशियों को सम्मानित किया तब रेखा शर्मा भी सम्मानित हुई थीं और ससम्मान उन्हें कांग्रेस में लौटाया गया।

शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण का विवाद
बता दें कि 2019 में जब प्रियंका गांधी गंगा के रास्ते नाव से प्रयागराज से वाराणसी आईं तो सबसे पहले रामनगर में प्रियंका गांधी का स्वागत रेखा शर्मा ने ही किया था। उस वक्त शास्त्री चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को प्रियंका गांधी द्वारा पहनाई गई माला को लेकर भी बड़ा बवंडर मचा था। कहा गया कि पहनाई हुई माला उतार कर शास्त्री जी को पहनाई गई। इस पूरे प्रकरण में रेखा शर्मा का नाम भी उछाला गया था।

ये भी पढें- UP assembly election 202: योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध छात्र राजनीति से निकलीं जनवादी कवि चेतना, कांग्रेस उम्मीदवार

कैंट विधानसभा सीट से थीं दावेदार
रेखा शर्मा लंबे अरसे से कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रही थीं। हाल के दिनों में उन्होंने वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के करीब 10 जिलों से बड़ी तादाद में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा था। लेकिन गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया।

ये भी पढें- कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, वाराणसी की 4 सीटों पर महिलाओं को टिकट, देखें पूरी सूची...

10 जिलों के कार्यकर्ताओं संग देंगी इस्तीफा
रेखा शर्मा ने पत्रिका से कहा कि मैं अकेली नहीं बल्कि उन 10 जिलों के उन सभी कार्यकर्ताओं संग पार्टी छोड़ने जा रही हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हूं। रामनगर पालिका परिषद की चेयरमैन के तौर पर जनता की सेवा की है। पार्टी की सेवा की है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार थी। ये सोचा था कि इस बार प्रियंका गांधी जब आधी आबादी पर फोकस कर रही हैं तो उन्हें भी मौका मिलेगा। पर प्रत्याशियों की सूची से अपना नाम नदारद देख निराशा हुई। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम तक इस्तीफा कांग्रेस नेतृत्व को भेज देंगी।