1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव की अपील साइकिल” पर इतना वोट दो कि नया रिकॉर्ड बने

UP Assembly Elections 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार जसवंत नगर सीट पर इतना वोट दो। सायकल का बटन इतना दबाओ की देश भर में एक नया रिकार्ड बन जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 16 Feb 2022, 2:01 PM IST

File Photo of Shivpal yadav

File Photo of Shivpal yadav

UP Vidhansabha Chunav में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार साइकिल पर इतना वोट करो की देश भर में सबसे ज्यादा कहीं साइकल पर वोट पड़ने वालों में हम आगे रहें। इस बार यहाँ से देश भर में सबसे ज्यादा वोट पाने वालों में रिकार्ड बन जाए। जसवंत नगर से छठवीं बार विधान सभा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की जीत का अंतर इस बार सबसे अधिक होगा।

गाँव गाँव में जोरदार स्वागत हुआ

जसवंत नगर की विठोली गांव में पूर्व प्रत्याशी प्रदीप उर्फ भीम ने जनसभा का आयोजन करके शिवपाल सिंह यादव का माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र ,कालू यादव ,तानी यादव ,विपिन यादव और ब्लॉक प्रमुख राजवीर सिंह ने स्वागत किया और शिवपाल सिंह को भरोसा दिलाया कि इस बार उनकी जीत और अधिक मतों के अंतर से होगी। इसके बाद कल्याणपुरा में सिपाही राम शाक्य के निवास पर जनसभा का आयोजन किया गया । सभा में प्रधान नीतू यादव पत्नी मुकेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को मुकुट और माला पहना कर भव्य स्वागत किया। सभा में रिंकू यादव ,लज्जा राम, विनय कुमार, गंगा राम, बलवंत, सर्वेश ,राधे श्याम,सुरजन सिंह, शिवपाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन सम्पर्क के दौरान शिवपाल सिंह यादव का मदियापुरा, उनवा संतोषपुर, परोली रामायन, बीना, थुलरई गांवों में जोरदार स्वागत हुआ। गांव परोली रामायन में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट और फूलों की बड़ी माला पहनाई गई।

जनसंपर्क सभाओं में के शिवपाल सिंह यादव ने मतदाताओं से साइकिल के निशान पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार जसवंतनगर विधानसभा को में वोटिंग में नंबर बन बनाना है।


वीना गांव में भी शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार "साइकिल" के निशान इतने वोट मिलने चाहिए कि जीत का अंतर 2 लाख वोट से पार हो जाए। जगन्नाथपुर में जनता ने शिवपाल सिंह यादव को नई गदा और कर्पूरी ठाकुर व मुलायम सिंह यादव वाली एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।