इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है। मिजोरम के भी 40 सीटों पर सात नवंबर को वोटिंग होना है। फिलवक्त राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है और जोरमथंगा मुख्यमंत्री है। वहीं, भाजपा इस राज्य में सहयोगी की भूमिका में है। मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार को ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट के तरफ से टक्कर मिल रहा है। वहीं, कांग्रेस इस पहाड़ी राज्य में अपने लिए संभावनाएं तलाश रही है। इसी बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह मिजोरम की जनता से पार्टी के हक में वोट करने की अपील कर रही हैं।