भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को 2000 के नोटों से जुड़ी एक नई जानकारी दी है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि प्रचलन से हटाये गये दो हजार मूल्य के 97 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ गये हैं। 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि बैंक की तरफ से नोट बदलने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। लेकिन अगर समय पूरा होने के बाद भी आपने अपना नोट नहीं बदला तो परेशान न होइए, आरबीआई ने इससे जुड़ी भी एक नई जानकारी साझा किया है।