25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची’, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि, सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। यह देखकर सभी हैरान हो गए। इस घटना की समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Feb 2022, 5:56 PM IST

सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

यूपी विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम तीन बजे तक 51.93 फीसद मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, अमरोहा और सहारनपुर में बंपर वोटिंग हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि, सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। यह देखकर सभी हैरान हो गए। इस घटना की समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। इसके अलावा आरोप लगाया कि, बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट खुद डाल रहे हैं। वहीं, बूथ संख्या 403 पर मुस्लिम वोटरों को वापस भेजा जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि आपके वोट डल चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है।

संभल में पुलिस के साथ धक्का मुक्की

संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली सराय में बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने से मना करने पर मतदान करने पहुंचे दो सगे भाईयों (सेना में जवान) की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। विवाद में एक सिपाही गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बरेली में मतदान का बहिष्कार

बरेली के भोजीपुरा विधानसभा में गांव मोहम्मदपुर ठाकरान और धनुआ गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। मोहम्मदपुर ठाकरान के लोग गांव में बूथ न बनाने और धनुआ के लोग विकास कार्य न कराने के चलते बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 के दूसरे चरण में ध्रुवीकरण दिख रहा बड़ा मुद्दा, मुस्लिम मतदाता हो सकते हैं किंगमेकर

शाम तीन बजे तक सहारनपुर 42.44 फीसद मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव तिवारी ने बताया कि सहारनपुर 42.44, बिजनौर 38.64, मुरादाबाद 42.28, संभल 38.01, रामपुर 40.10, अमरोहा 40.90, बदायूं 35.57, बरेली 39.41, और शाहजहांपुर 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह कुल 39.07 प्रतिशत मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : UP Vidhansabha Chunav 2022 रामपुर के चाकू की धार क्या बचा पाएंगे आजम-अब्दुल्ला