29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamil Nadu Assembly Elections 2021 : राहुल गांधी बोले – मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जिसमें एक भाषा की अहमियत ज्यादा हो

राहुल गांधी ने बिना नाम लिए चेन्नई में सत्ताधारी एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन पर हमला बोला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Mar 2021, 1:43 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी ने चेन्नई में सत्ताधारी गठबंधन पर साधा निशाना।

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 ( Tamil Nadu Assembly Elections 2021 ) को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां एक भाषा दूसरी भाषा से ज्यादा अहम हो।

हमारे लिए सभी की अहमियत एक समान

केरल के वयनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जहां एक परंपरा दूसरी परंपरा से ज्यादा अहम हो, वो भारत हमें नहीं चाहिए। मेरे लिए तमिल भाषा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी देश की अन्य भाषाएं हैं। भाषा के आधार पर भेदभाव को मैं सही नहीं मानता।

बता दें कि राहुल गांधी पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा केरल और तमिलनाडु पर जोर दे रहे हैं। आज कांग्रेस सांसद तमिलनाडु में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को उन्होंने चेन्नई कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना होगा, जिसमें सभी परंपराओं, भाषाओं, रीति-रिवाजों और नियम एक समान हों।