Telangana Assembly Election Results: तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से हटाती नजर आ रही है। रुझाने के मुताबिक कांग्रेस के हाथ ने बीआरएस की कार को रोक दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के कई मंत्री भी ढेर होते नजर आ रहे है। इसी बीच कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने दावा है कि तेलंगाना में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। रेड्डी ने कहा कि ट्रेंड साफ है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमें 70 के आस-पास सीटें मिलेंगी।