3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022: पीलीभीत विधानसभा – क्या संजय सिंह गंगवार बीजेपी की झोली में दोबारा डाल सकेंगे ये सीट?

देवहा और खकरा नदी के किनारे बसा ये शहर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। पीलीभीत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। पौराणिक दृष्टि से देखें तो महाभारत काल से भी पीलीभीत का संबंध रहा है। 2017 में बीजेपी के संजय सिंह गंगवार ने लगातार चौथी बार हाजी रियाज को विधायक बनने से रोक दिया और मौजूदा समय में विधायक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 3 Feb 2022, 6:03 PM IST

UP Assembly Elections 2022: पीलीभीत विधानसभा

UP Assembly Elections 2022: पीलीभीत विधानसभा

UP Assembly Elections 2022: बासमती चावल और बाघों के लिए विख्यात पीलीभीत विधानसभा सीट (Pilibhit Assembly Hot Seat) की सियासत में तीन दशक से मेनका गाँधी के आसपास घूम रहा है। 1989 में संजय गांधी के करीबी रहे रियाज अहमद के निर्दलीय विधायक बनने के बाद यह सीट चर्चा में आयी थी। देवहा और खकरा नदी के किनारे बसा ये शहर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। पीलीभीत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। पौराणिक दृष्टि से देखें तो महाभारत काल से भी पीलीभीत का संबंध रहा है।

खेती पर निर्भर है आबादी का बड़ा हिस्सा

पीलीभीत की अधिकतर आबादी खेती पर निर्भर करती है। यहाँ मुख्य रूप से धान, गेहूँ और गन्ना की पैदावार होती है। इसके अलावा बांसुरी, बीड़ी, चटाई, फर्नीचर का भी व्यवसाय यहाँ पर किया जाता है। पीलीभीत अपने टाइगर रिज़र्व के लिए भी विख्यात है। जहाँ देश-विदेश के पर्यटक बाघों को देखने आते हैं।

यह भी पढ़ें: आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट: इस सीट पर नहीं होता किसी भी लहर का असर

सियासत में कौन रहा किस पर भारी

इसके बाद 1991 में बीजेपी से बीके गुप्ता जीते। 1993 में भी बीके गुप्ता ही विधायक बने। 1996 में बीजेपी से राज राय सिंह विधायक बने। इसके बाद 2002, 2007, 2012 तीनों विधानसभा चुनाव सपा से हाजी रियाज अहमद लड़े और जीते। 2017 में बीजेपी के संजय सिंह गंगवार ने लगातार चौथी बार हाजी रियाज को विधायक बनने से रोक दिया और मौजूदा समय में विधायक हैं।

2017 का चुनावी आँकड़ा

2017 में पीलीभीत में कुल 54.20 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से संजय सिंह गंगवार ने समाजवादी पार्टी के रियाज अहमद को 43356 वोटों के मार्जिन से हराया था।

यह भी पढ़ें: चुनावों में नहीं दिख रहा ग्लैमर का तड़का, चुनाव प्रचार से गायब हैं फिल्मी सितारे

2022 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार

पीलीभीत का सामाजिक समीकरण

यह भी पढ़ें: क्या "माया"जाल से निकल रहा दलित? आखिर किधर जाएगा?

पीलीभीत सदर का जातीय समीकरण

कुल मतदाता-375568

विधानसभा चुनावों का राजनीतिक इतिहास

यह भी पढ़ें: क्या है बुन्देलखण्ड की जनता का मूड? पिछले चुनाव में बीजेपी ने किया था सूपड़ा साफ