1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : पीएम मोदी यूपी में करेंगे ताबड़तोड़ दौरे, जानिए क्या देंगे सौगात

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा के आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले भाजपा की निर्धारित रणनीति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी में ताबड़तोड़ दौरे शुरू होने वाले है। बताया जाता है कि पीएम मोदी अगले दो महीने में प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 Nov 2021, 4:03 PM IST

pm_modi-amit_shah.jpg

UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए सियायी दलों की तैयारियां जोरों पर। लेकिन तैयारियों के मामले में अन्य दलों ने आगे माने जानी वाली भाजपा ने अपनी पूर्व निर्धारित रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। भाजपा द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र अगले दो महीनें कई बड़ा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उधर गृहमंत्री अमित शाह भी आने वाले दिनों में पूर्वांचल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरने का काम करेंगे।

यूपी में कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा के आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले भाजपा की निर्धारित रणनीति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी में ताबड़तोड़ दौरे शुरू होने वाले है। बताया जाता है कि पीएम मोदी अगले दो महीने में प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी अपने संभावित कार्यक्रम के तहत जल्द ही मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शिलान्यास कर सकते हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे करेंगे जनता को समर्पित

पीएम मोदी के कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को भी सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे रखें है। इसके अलावा पीएम मोदी सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के जीर्णोद्धार कार्य और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार अगले दो महीने में पीएम मोदी अलग-अलग जनसभाओं में एक-एक परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

आजमगढ़ में अखिलेश को घेरेंगे अमित शाह

उधर भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घर ( आजमगढ़ ) में घेरने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत आने वाली 13 नवंबर को अखिलेश के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की नींव जा रही है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली कराने की भी तैयारी है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ सपा का बड़ा गढ़ माना जाता है । मोदी लहर में भी इस क्षेत्र से भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पिछले चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

बता दें कि आजमगढ़ भी भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। इस जिले को सपा का गढ़ माना जाता है। मोदी लहर में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। लिहाजा, इस बार भाजपा दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है, जिसकी कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभाले हुए हैं।