24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : अखिलेश यादव को फिर शिवपाल का झटका, ओवैसी से की मुलाकात, चंद्रशेखर भी आएंगे आएंगे साथ

UP Assembly Elections 2022- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छोटे दलों को साधने में जुटे हैं, जिससे यूपी की सियासत गरमा गयी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Sep 2021, 3:17 PM IST

UP Assembly Elections 2022 Shivpal Yadav meeting with akhilesh yadav

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- यूपी में विधानसभा चुनाव की गतिविधियां अब तेज हो गयी हैं। बड़े दलों के अलावा कई छोटे राजनीतिक दल एकजुट हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की बात करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने एआइआइआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की है। शिवपाल का दावा है, उनके साथ चन्द्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली भीम आर्मी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का भागीदारी संकल्प मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। उधर अखिलेश छोटे दलों को साधने में जुटे हैं। इससे यूपी की सियासत गरमा गयी है।

भागीदारी मोर्चा को मजबूत करेंगे
शिवपाल यादव के आवास ओवैसी की मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया लेकिन माना जा रहा है कि शिवपाल को भागीदारी मोर्चे में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया। इसी साल फरवरी में औवेसी व शिवपाल यादव आजमगढ़ में एक विवाह समारोह में घंटे भर अलग मुलाकात कर चुके हैं।

भीम आर्मी भी मोर्चे में होगा शामिल
भीम आर्मी के भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की पुष्टि ओम प्रकाश राजभर ने की है। बहुत जल्द लखनऊ में इसकी घोषणा की जाएगी। राजभर का मानना है कि चंद्रशेखर के मोर्चे में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मोर्चा की ताकत और बढ़ जाएगी। राजभर का दावा है कि इंसाफ विकास पार्टी के मुकेश सहनी से भी बातचीत जारी है। राजभर ने बताया, अब तक 10 दलों को जोड़ा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह से भी मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों से पहले सपा ने भी पकड़ी हिन्दुत्व की राह, बीजेपी बोली - हमारी वैचारिक जीत

सतीश मिश्र ने कहा-भाजपा, बसपा की दुश्मन नंबर एक
उधर, बसपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने 500 ब्राह्मणों को ठोंक (मुठभेड़ में मार गिराया) दिया। इनका एकाउंटर हो रहा है। उन्होंने कहा बसपा के लिए भारतीय जनता पार्टी दुश्मन नंबर एक है। मिश्र ने भविष्य में सपा के साथ भी किसी गठबंधन से इनकार किया। कांग्रेस के बारे में कहा, यूपी में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है, त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर बसपा भाजपा को समर्थन नहीं देगी।

सपा, का रालोद और छोटे दलों के साथ गठबंधन जल्द
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय लोकदल तथा शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ सपा का गठबंधन होगा। उनका कहना है कि, आरएलडी और सपा का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन था। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लड़ेगी। इसके साथ महान दल और अन्य दलों से बातचीत हो रही है।


यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले अनुपूरक बजट या अंतरिम बजट ला सकती है योगी सरकार