5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : पूर्वांचल में अब प्रचार करेगी चाचा-भतीजे की जोड़ी, शिवपाल को मिला हेलीकॉप्टर, कांग्रेस को है राहुल का इंतजार

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा, सपा, बसपा कांग्रेस सभी का फोकस इन दिनों पूर्वांचल पर ही है। हर कोई चुनावी समर में अपने तरकश के तीर चलाने में जुट चुका है। सभी दलों को लगता है कि पूर्वांचल की 164 सीटों पर विजय मिल जाए तो सत्ता पाने में आसानी रहेगी। यहीं कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चाचा शिवपाल के संग चुनाव प्रचार कर पूर्वांचल में बड़ी जीत पाने चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 21 Feb 2022, 3:58 PM IST

s_r_a.jpg

UP Assembly Elections 2022 : यूपी चुनाव के तीन चरण पूरा होने के बाद अब अवध और पूर्वांचल में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को पूर्वांचल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। चाचा-भतीजे की जोड़ी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी। प्रभावी प्रचार के लिए अखिलेश ने शिवपाल यादव के लिए अलग से हेलीकॉप्टर देने का निर्णय लिया है। उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी अभी तक यूपी में चुनाव प्रचार से दूर हैं। मतदाताओं के मन में सवाल है कि क्या राहुल गांधी पांचवें चरण में चुनाव प्रचार में आयेंगे या फिर यूपी से दूरी ही बनाए रखेंगे।

पूर्वांचल जीतो यूपी की सत्ता पाओ

यूपी की सत्ता पाने के लिए कहा जाता है कि इसका रास्ता पूर्वांचल से होकर गुजरता है और इस कहावत में कोई संदेह भी नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल वर्ष 2007 में बीएसपी ने पूर्वांचल में बड़ी जीत हासिल की तो मायावती पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहीं। इसके बाद साल 2012 में पूर्वांचल में बड़ी जीत के साथ ही अखिलेश यादव ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। साल 2017 में पूर्वांचल के लोग बीजेपी के साथ खड़े हुए तो पार्टी ने यूपी में रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया था।

ये भी पढ़े: इस सीट का आएगा पहले परिणाम, वोटों की गणना के लिए 98 टेबिल पर होंगे 400 कर्मचारी तैनात

सपा ने शिवपाल को बनाया स्टार प्रचारक

जसवंतनगर विधानसभा सीट पर रविवार को वोटिंग होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को आगामी चरणों में चुनाव प्रचार के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सपा से प्रसपा प्रमुख को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही सपा चुनाव प्रचार के लिए शिवपाल को अलग से एक हेलीकॉप्टर भी देगी। मुलायम सिंह यादव के समय सपा के स्टार रहे शिवपाल यादव अखिलेश को यूपी की सत्ता दिलाने के लिए भतीजे संग पूर्वांचल को साधने का काम करेंगे। क्योंकि शिवपाल जानते हैं कि पूर्वांचल में जितनी बड़ी जीत मिलेगी, उससे अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान हो जाएगी।

शिवपाल की कार्यकर्ताओं के बीच हैं मजबूत पकड़

बता दें कि शिवपाल यादव लंबे समय तक नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ काम कर चुके हैं। उनकी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रही है। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने नई पार्टी बना ली थी।

लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव ने उन्हें दोबारा गठबंधन में शामिल कर लिया। इसके साथ ही अब अखिलेश ने उनके कंधे पर जीत की जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस को है राहुल गांधी का इंतजार

वहीं यूपी में अपना खोया जनाधार पाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिन-रात एक किए हुए हैं। लेकिन राहुल गांधी के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए न आना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनीं हुई है। इसके साथ ही यह भी अटकलें हैं कि क्या राहुल पांचवें चरण के चुनाव में प्रचार करने के लिए यूपी आयेंगे या फिर नहीं।