17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांचवें, छठे और सातवें चरण की वोटिंग में भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत : अखिलेश यादव

UP Election 2022 fourth phase voting सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। संडीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं। अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में भाजपा की जमकर खिंचाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Feb 2022, 2:18 PM IST

akhilesh yadav

akhilesh yadav

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीम अखिलेश यादव कहा कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद से ही भाजपा को अपनी हकीकत पता चल गया। दूसरे चरण से तो भाजपा वाले नेता सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण के मतदान के बाद से तो इनकी भाषा ही बदल गई है। अब चौथे चरण के मतदान के बाद हरदोई वालों के वोट से भाजपा शून्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान तो इनके बूथों पर भूत नाचेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। संडीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं।

मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गौशलाओं का निर्माण कराया गया था। इन्हीं गौशाला में गाय भूखी मर रही हैं। बाबजी जो बता रहे थे कि हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे, वह तो अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 चौथे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 फरवरी को होगी वोटिंग

जनता भी भाजपा से लड़ रही चुनाव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, अब भाजपा को जनता से जरा सा भी समर्थन नहीं मिल रहा है, इसी कारण इनके नेताओं का भाषा ही बदल गई है। भाजपा के नेता तो घटिया भाषण देने लगे हैं। इस बार तो हमारे साथ ही जनता भी भाजपा से चुनाव लड़ रही है। जनता ने भाजपा को शून्य पर ले जाना तय कर लिया है।

यह भी पढ़ें :यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के बारे में हैरान करने वाली जानकारियां जानें

प्रदेश में बनने जा रही है गठबंधन की सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और जब से सपा के साथ छड़ी आ गई है, यूपी का माहौल बदल गया है। साइकिल के साथ छड़ी अच्छी लग रही है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जनता समर्थन दे चुकी है।