24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: यूपी में 23 फरवरी को है चौथे चरण का चुनाव, 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा मतदान

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होगा। जिसके लिए 27 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की तारीख का अंतिम दिन 3 फरवरी तय किया गया है। वहीं 7 फरवरी तक उम्मीदवार स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 26 Jan 2022, 6:43 PM IST

UP Election 2022: यूपी में 23 फरवरी को है चौथे चरण का चुनाव

UP Election 2022: यूपी में 23 फरवरी को है चौथे चरण का चुनाव

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को डाला जाएगा, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को, चौथा चरण का मतदान 23 फरवरी को, पाँचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। आइये अब आपको चौथे चरण के चुनाव से संबंधित जानकारी देते हैं कि किस दिन अधिसूचना जारी होनी है, चौथे चरण में कितने जिले हैं और इन जिलों की कितनी सीटों पर मतदान होना है।

चौथे चरण का चुनाव

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होगा। जिसके लिए 27 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की तारीख का अंतिम दिन 3 फरवरी तय किया गया है। वहीं 7 फरवरी तक उम्मीदवार स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में 10 फरवरी को है पहले चरण का चुनाव, 11 जिलों की 58 सीटों पर होगा मतदान

ये नौ जिले हैं -

यह भी पढ़ें: यूपी में 14 फरवरी को है दूसरे चरण का चुनाव, 9 जिलों की 55 सीटों पर होगा मतदान

इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, पीलीभीत, धौरहरा, लखीमपुर, लहरपुर, बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, हरदोई, मलिहाबाद, बरखेरा, पुरनपुर, बिसवां, सेवाता, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, बिसलपुर, पलिया, निघासन, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, आयशाह, कास्ता, मोहम्मदी, महोली, सीतापुर हरगांव, मोहनलालगंज, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंडवारी, बाबेरऊ, नरैनी, बांदा, गोपामऊ, सैंडी, बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, हुसैनगंज, खागा, सवायजपुर और सादाबाद।

चौथे चरण की हॉट सीट

यह भी पढ़ें: यूपी में 20 फरवरी को है तीसरे चरण का चुनाव, 16 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

चौथे चरण के वीआईपी