2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: बाबा की बौखलाहट जल्दी ही दूर होगी – जयंत चौधरी

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर जयंत ने कहा कि बाबा को ठंड लगती है इसलिए उन्हें गर्मी की जरूरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Feb 2022, 5:18 PM IST

jayant.jpg

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। जिसको देखते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। वहीं मंगलवार को मथुरा पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पार्टी के द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों के कंधे मजबूत करने के लिए डोर टू डोर कैंपियन कर रहे हैं। वहीं विगत दिनों थाना कोसीकला इलाके के कोकिलावन में दिनदहाड़े हुई मंत्री के चुनाव प्रस्तावक और मुझे पैगांव के प्रधान की हुई दिनदहाड़े हत्या पर भी सरकार को घेरा।



जयंत चौधरी ने कहा कि जिस तरह से यूपी में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है वह एक शर्मनाक बात है। आज में पैगांव आया हूं उस मृतक के परिवार से मिला हूं। वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जिस तरह से अपराधिक ग्राफ बढ़ रहा है उसको सरकार रोक नहीं पा रही है।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: सीएम योगी बोले, 'दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें होगा दम'

वहीं किसानों के आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार बैकफुट पर आई चुनाव की वजह से। योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा डायलॉग बाजी करते हैं और उनकी कोई नहीं सुनता।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: भाजपा महिला उम्मीदवार के पास 132 हथियार, 'बाह' सीट से लड़ रही चुनाव



जयंत चौधरी ने कहा कि गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनेगी और किसान अपने आप को मुख्यमंत्री समझें। योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बाबा को ठंड लगती है इसलिए उन्हें गर्मी की जरूरत है। लाल टोपी वाले बयान पर जयंत ने कहा कि बौखलाहट है। बौखलाहट के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। रालोद ने 5 साल तक जमीनी स्तर पर काम किया है और हमने लाठियां भी खाई है।