पंकज अवाना कहते है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का केजरीवाल मॉडल लोगों को जमकर पसंद आया। वे नोएडा में उसी तर्ज काम करेगे। पंकज अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहते हैं हमारी पहली प्राथमिकता शिक्षा होगी, क्योंकि जब तक हमारा बच्चा पड़ेगा नहीं देश आगे नहीं बढ़ेगा। नोएडा में बड़े-बड़े स्कूल जरूर हैं, लेकिन गांव में आज भी स्कूलों की स्थिति दयनीय है। यही हाल यहां के हॉस्पिटलों का है जो लाखों-करोड़ों के कीमत से बने हॉस्पिटल खुद ही बीमार है, उसमें आप इलाज नहीं करा सकते हैं।