चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक ऐसे मतदाता जिनका फोटो मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं, उन्हें मतदान के लिए 10 वैकल्पिक दस्तावेज का विकल्प दिया गया है। ऐसे मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केन्द्रीय व राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम अथवा निकाय द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाक घर द्वारा जारी किया फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटोयुक्त) पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर सकेंगे।