1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: अगर मैंने कहा होता ‘सारे हिंदू एक हो जाओ, भाजपा को वोट दो’ तो चुनाव आयोग का नोटिस मिल जाता- पीएम मोदी

West Bengal Assembly Elections 2021 : - पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रैली के दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा जमकर निशाना ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 6 Apr 2021, 3:04 PM IST

West Bengal Assembly Elections 2021: अगर मैंने कहा होता सारे हिंदू एक हो जाओ, भाजपा को वोट दो तो चुनाव आयोग का नोटिस मिल जाता- पीम मोदी

West Bengal Assembly Elections 2021: अगर मैंने कहा होता सारे हिंदू एक हो जाओ, भाजपा को वोट दो तो चुनाव आयोग का नोटिस मिल जाता- पीम मोदी

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)। West Bengal Assembly Elections 2021: आज पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली में प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों से एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की थी। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दावा किया कि बंगाल में बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बन रही है।

मोदी ने साधा निशाना-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदरणीय दीदी (ममता बनर्जी), अभी हाल ही में आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। आप ये कह रही हैं इसका मतलब है कि आपको यकीन हो गया है कि मुस्लिम वोटबैंक भी आपके हाथ से निकल गया है, मुस्लिम भी आपसे दूर हो गए हैं। आपको पब्लिकली ऐसा कहना पड़ रहा है, इसी से पता चलता है कि आप इलेक्शन हार गई हैं। मोदी ने आगे कहा कि हमने ये कहा होता कि सारे हिंदु एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो, तो हमें इलेक्शन कमीशन के 8-10 नोटिस मिल गए होते। सारे देश के एडिटोरियल हमारे खिलाफ हो गए होते। आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं और ईश्वर की आज्ञा से और उनके आशीर्वाद से देश सेवा में लगे हैं।''

जाने वाली है दीदी, बनेगी भाजपा की सरकार-
पीएम मोदी ने कहा, दो साल पहले तृणमूल कांग्रेस ने यहां रैली में अड़ंगा लगाया था, लेकिन अब कहीं टीएमसी नजर नहीं आ रही है। मोदी ने कहा कि २ मई को बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी विकास का अभियान और तेज किया जाएगा। बीते दो चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है। बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, दीदी के भय को किनारे लगा दिया है।

ममता पर कसा तंज -
प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि दीदी, रोज आपको कहना पड़ रहा है कि आप नंदीग्राम जीत रही हैं। लेकिन जिस दिन आपने नंदीग्राम में पोलिंग बूथ में खेला किया, जो बातें कहीं, उसी दिन पूरे देश ने मान लिया था कि आप हार गई हैं। इसके लिए भगवान से पूछने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की रैली में भारी संख्या में लोग आ रहे हैं, बहनें-बेटियां आ रही हैं, लेकिन दीदी कहती हैं आप लोग पैसे लेकर यहां आते हैं। बंगाल की ईमानदार जनता पर दीदी का ये संगीन आरोप दिखाता है कि वो चुनाव हार चुकी हैं।