8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Electios 2021: भाजपा का दावा, बंगाल में कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

पार्टी नेताओं का आरोप है कि उसका कार्यकर्ता मंगल सोरेर रात में घर के बाहर सो रहा था, मगर सुबह उसकी लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Mar 2021, 12:05 PM IST

dg.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Electios 2021) में कुल आठ चरणों में 294 सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च दिन शनिवार को हो गई। इसमें लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। हालांकि, हिंसा की कुछ वारदातें भी हुईं।

भाजपा नेताओं का दावा- शरीर पर थे चोट के निशान
इस बीच, राज्य के केशियारी में भाजपा के एक कार्यकर्ता का उसके घर के बाहर शव मिला है। भाजपा नेताओं का दावा है कि मंगल सोरेन नाम के उसके कार्यकर्ता की हत्या हुई है। नेताओं का कहना है कि मंगल रात में घर के बाहर सो रहा था, मगर सुबह उसकी लाश मिली। उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। नेताओं ने दावा किया है कि मंगल के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

यह भी पढ़ें :- बंगाल में पहले चरण के आधे उम्मीदवारों की शिक्षा सिर्फ कक्षा पांच से कक्षा 12वीं के बीच

सुबह मां को दिखी बेटे की लाश
केशियारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सोनली मुर्मु के अनुसार, बेगमपुर में चार बूथ संख्या चार पर एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। सोनली के मुताबिक, मंगल नाम का यह कार्यकर्ता रात में घर के बाहर सोया था, मगर सुबह मां ने उसकी लाश देखी। सोनली ने दावा किया कि मंगल की हत्या की गई है। उसका सिर फटा था और शरीर पर चोट के निशान थे। सोनली ने मंगल की मौत की जांच की मांग भी की है।

हिंसा के जरिए राज्य में डर फैलाने की कोशिश हो रही है
वहीं, बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि हिंसा के जरिए राज्य में डर फैलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और वोटरों को डराने की कोशिश हो रही है। मगर चुनाव आयोग, सुरक्षा एजेंसियां और जनता सब देख रही है। दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग डर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अब सावधान हो जाएं। जनता उनकी इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें :- बंगाल में चुनाव हो रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी वोट मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश पहुंच गए हैं- ममता बनर्जी

बता दें कि पहले चरण की वोटिंग जिन 30 विधानसभा सीटों पर हुई, उनमें ज्यादातर इलाके नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। एक चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अभी सात चरणों में 264 सीटों पर वोटिंग होनी है। परिणाम 2 मई को जारी होंगे।