4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Election Results 2021: विधानसभा चुनाव का अब तक का हाल, जीतने वाले को वोटरों ने खूब दिए वोट

West Bengal Election Results 2021: आठ चरणों के चुनाव कार्यक्रम के बाद बंगाल की 294 सीटों में से 292 सीटों पर 2116 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हैं। बंगाल के चुनावी आंकड़ों पर निगाह डालें तो यहां जनता छप्पर फाड़ कर वोट देती है। 1951 के पहले चुनाव से लेकर 2016 तक के चुनाव में कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 2 May 2021, 7:58 AM IST

West Bengal Election Results 2021: विधानसभा चुनाव का अब तक का हाल, जीतने वाला हुआ वोटों से निहाल

West Bengal Election Results 2021: विधानसभा चुनाव का अब तक का हाल, जीतने वाला हुआ वोटों से निहाल

हीरेन जोशी

कोलकाता। West Bengal Election Results 2021 : देश में कोराना के कहर के बावजूद राजनीतिक दलों की हर नजर चुनाव नतीजों पर रहेगी। रविवार को आ रहे पांच राज्यों के चुनावी परिणाम Election Results 2021 में देश में सबसे चर्चित राज्य पश्चिम बंगाल West Bengal Election ही है। आठ चरणों के चुनाव कार्यक्रम के बाद बंगाल की 294 सीटों में से 292 सीटों पर 2116 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हैं। 29 अप्रेल को आठवें चरण के चुनाव पूरे होने के बाद से ही एग्जिट पोल से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हुई थीं। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि बंगाल किसका होगा? सबके अपने-अपने दावे और गणित हैं। एक बात तय है कि इस बार बंगाल में भाजपा BJP बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। 2016 की 3 सीटों के बाद इस बार पार्टी की ताकत बढ़ेगी, इससे कोई भी मना नहीं कर सकता। यह बढ़त बहुमत के आंकड़े को पार करेगी या बस बढ़त तक रहेगी, यह खुलासा रविवार को होगा।

Read More : Assembly Election Results 2021: भाजपा-कांग्रेस के भविष्य को प्रभावित करेंगे चुनावी नतीजे

अब तक जिसे दिया, धड़ल्ले से दिया-
बंगाल के चुनावी आंकड़ों पर निगाह डालें तो यहां जनता छप्पर फाड़ कर वोट देती है। 1951 के पहले चुनाव से लेकर 2016 तक के चुनाव में कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है।

Read More : Assam Election Results 2021 Live Updates: असम में किसकी होगी सरकार, नतीजों के लिए कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

4 प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत-
कोराना वायरस महामारी के कारण शुक्रवार से पश्चिम बंगाल में आंशिक लॉकडाउन लग चुका है। इन चुनावों में भी राज्य ने भारी कीमत चुकाई है। मालदा जिले की वैष्णवनगर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सहित अब तक चार प्रत्याशियों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो सीटों पर चुनाव 16 मई को कराए जाने प्रस्तावित हैं।